रायबरेली। घुरवारा पुलिस चौकी में पुलिसकर्मियों और रिटायर्ड फौजी इंदल सिंह के बीच हुई विवादित मारपीट के मामले में जिला जज ने इंदल सिंह समेत तीन आरोपियों को जमानत दे दी। जमानत मिलने के बाद इंदल सिंह को जिला कारागार से रिहा किया गया।
रिहाई के बाद फौजी भाइयों और स्थानीय गणमान्य लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्हें माला पहनाकर अभिनंदन किया गया, और फौजी समुदाय ने इस अवसर पर असत्य पर सत्य की जीत की खुशी जताई।
इस दौरान उनके परिजन और समर्थक जिला कारागार के मुख्य गेट पर इकट्ठा हुए थे और इंदल सिंह की रिहाई की बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहे थे। रिहाई के बाद फौजी समुदाय ने इसे अपने भाइयों की न्याय की जीत और उनके हक की पुनर्प्राप्ति के रूप में देखा।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal