उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 26/11 मुंबई आतंकी हमले में शहीद वीर सपूतों को नमन करते हुए निर्दोष नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता और संकल्प का आह्वान किया।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 26/11 मुंबई आतंकी हमले की बरसी पर देशवासियों को एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ लड़ने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए इस हमले को “कायराना आतंकी हमला” बताया।
योगी आदित्यनाथ ने कहा, “मुंबई 26/11 का कायराना आतंकी हमला भारत की आत्मा पर चोट थी। इस हमले में जान गंवाने वाले निर्दोष नागरिकों को मैं विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों को कोटिशः नमन करता हूं। आतंकवाद की समाप्ति के लिए हमें एकजुट और संकल्पित होना होगा।
यह भी पढ़ें : उत्तर भारत में कंपकंपा देने वाली ठंड, दिल्ली-NCR में 28-29 नवंबर को येलो अलर्ट,कोहरे का असर इन राज्यों में
26/11 का हमला भारत के इतिहास में एक ऐसा काला अध्याय है, जब पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों ने मुंबई में एक बड़े हमले को अंजाम दिया था। इस हमले में 166 निर्दोष लोगों की मौत हुई और कई घायल हुए। इस दौरान भारत की सुरक्षा बलों ने अदम्य साहस और पराक्रम का परिचय देते हुए देश की सुरक्षा सुनिश्चित की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर सुरक्षा बलों की वीरता को याद करते हुए सभी नागरिकों से अपील की कि वे देश की सुरक्षा और आतंकवाद के उन्मूलन के लिए सजग और संकल्पित रहें।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal