कौशांबी: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा की साइकिल पंचर हो गई है और सोचा था कि अखिलेश पंचर ठीक करेंगे लेकिन उन्होंने साइकिल का टायर ही फाड दिया। राहुल ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर भी तंज करते हुए कहा बसपा की सरकार में हाथी सब खा जाता है। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि कि भाजपा सिर्फ लड़ाने का काम करती है जबकि कांग्रेस विकास की बात करती है। जानकारी के अनुसार राहुल ने बसपा और मायावती का नाम लिए बगैर पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब हाथी मतवाला हो गया था तब उत्तर प्रदेश के लोगों ने उसे काबू में किया। अब यही साइकिल के साथ करने का समय है। आगामी विधानसभा चुनाव निर्णायक है। 27 साल पहले कांग्रेस के सत्ता से बाहर होने के बाद से राज्य में चीजें रूकी पड़ी हैं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता किशोर वाष्र्णेय ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने इलाहाबाद में अपनी जड़ों को भावुकता से याद किया। उन्होंने शहर के कई स्थानों पर भाषण दिए और स्वराज भवन के भीतर जाते समय उन्होंने कहा कि वह अपने घर में होना महसूस कर रहे हैं। उनका रोडशो इलाहाबाद विश्वविद्यालय और बाल भारती स्कूल जैसे स्थनों पर रूका जहां राहुल ने नौजवानों से बात की। शहर में राहुल ने नेहरू, गांधी, चंद्रशेखर आजाद सहित कई हस्तियों की प्रतिमाओं पर जाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal