नए साल के दूसरे महीने के पहले दिन ही बॉक्स ऑफ़िस पर अनिल कपूर अपनी बेटी सोनम कपूर के साथ पहली बार बड़े परदे पर कदम रखेंगे फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा के जरिये l फिल्म के इमोशनल कहानी पर बनी फिल्म है और उम्मीद है कि फिल्म बॉक्स ऑफ़िस पर ठीक ठाक चलेगी l
एक फरवरी को फिल्म अमावस भी रिलीज़ हो रही है लेकिन हम यहां बात करेंगे एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा की l करीब 25 साल एक गाना सुपरहिट हुआ था। एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा। साल 1994 में आई ‘1942 अ लव स्टोरी’ में अनिल कपूर और मनीषा कोइराला ने अपनी प्रेम कहानी बनाई थी और इस बार अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर आहूजा तैयार हैं राजकुमार राव के साथ। इस फिल्म में अनिल कपूर भी लीड रोल में हैं। और साथ में जूही चावला भी माँ के अहम् किरदार में।
उस फिल्म को विधु विनोद चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था और अब उनकी बहन शैली चोपड़ा धर ने बनाई है ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ l इसे सियापा लव स्टोरी का नाम दिया गया था। यानि ऐसी प्रेम कहानी जिसमें कई बार कुछ न कुछ गड़बड़ हो ही जाती है। एक लड़की को …’ में पिता -पुत्री के रिश्तों के साथ रोमांस का भी स्कोप है और इसलिए राजकुमार और सोनम की जोड़ी बनाई गई है। दोनों ने इससे पहले डॉली की डोली में काम किया है।
फिल्म को लेकर उतना बज़ तो नहीं है लेकिन इस फिल्म करीब दो घंटे की इस फिल्म को बनाने में 30 से 35 करोड़ रूपये की लागत आई है और उम्मीद की जा रही है कि फिल्म को पहले दिन दो से तीन करोड़ रूपये का कलेक्शन मिल सकता है l
राजकुमार राव की पिछली फिल्म स्त्री ने पहले दिन 6 करोड़ 42 लाख रूपये का कलेक्शन किया था
सोनम कपूर की वीरे दी वेडिंग को पहले दिन 10 करोड़ 70 लाख रूपये की कमाई हुई
अनिल कपूर और राजकुमार राव ने जब साथ में फन्ने खान में काम किया था तो उस फिल्म को पहले दिन 2 करोड़ 15 लाख रूपये का कलेक्शन मिला
बॉक्स ऑफ़िस पर इन दिनों उरी का जलवा है और धीरे धीरे कंगना की फिल्म मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ झाँसी भी आगे बढ़ रही है l
 Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper,  E-Paper & News Portal
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper,  E-Paper & News Portal
				 
			 
		
		 
						
					 
						
					 
						
					 
						
					 
						
					