बॉलीवुड में सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शानदार शादी की गूंज अभी भी लोगों के दिलों में बाकी है। सोनम और आनंद अब अपना हनीमून मनाने की तैयारी में जुटे हैं। लगातार चर्चाओं के बीच खबर है कि फिलहाल सोनम ने अपने मायके में ही रहने का फैसला किया है और तत्काल ससुराल जाने का उनका कोई इरादा नहीं है। इसकी मुख्य वजह है उनकी अगले महीने रिलीज होने वाली फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ है।
सिर्फ इतना ही नहीं इसके बाद उनकी एक और फिल्म ‘एक लड़की को देखा’ की शूटिंग भी अधूरी है। आपको बता दें कि इस बीच सोनम कान फिल्म फेस्टविल में हिस्सा लेने के लिए फ्रांस पहुंची थीं और वहां से वापस मुंबई लौट आई हैं ताकि फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ को प्रमोट कर सकें।
कान फिल्म फेस्टिवल में अपने मेहंदी लगे हाथ लिए रेड कारपेट पर अपना फैशन दिखा कर लौटीं सोनम फिर से व्यस्त हो गई हैं। सोनम की शादी के बाद कई अटकलें लग रही थीं कि क्या वह दिल्ली में अपने ससुराल में रहने जाएंगी या बिजनेसमैन पति के साथ लंदन जाकर बसेंगी।
आपको बता दें कि उनके पति का मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्पेल्स में बड़ा अपार्टमेंट है। क्या सोनम अब यहां रहेंगी? सोनम ने तमाम अटकलों को दरकिनार करते हुए मीडिया से साफ कहा है कि उनका इरादा फिलहाल दिल्ली या लंदन जाने का नहीं है। वह अपने पिता के जुहू स्थित घर में ही रह रही हैं। उन्हें फिलहाल मुंबई मे बहुत काम है।
सोनम ने कहा है कि वह पति के साथ बांद्रा कुर्ला वाले अपार्टमेंट में भी नहीं रहेंगी क्योंकि वहां उनके मन मुताबिक इंटीरियर डिजाइनिंग में करीब साल भर लगेगा। इसके बाद ही उनका वहां जाने का इरादा है। सोनम की बातों से साफ है कि वह ससुराल नहीं जा रही हैं।
हालांकि सोनम ने यह भी कहा है कि वह मुंबई में अपने पति के साथ किराये का फ्लैट ढूंढ रही हैं, जो अभी तक नहीं मिला है। सोनम अपने पिता अनिल कपूर के घर के आसपास ही फ्लैट की तलाश कर रही हैं। सोनम के मुताबिक उनके पति का लंदन में दो बैडरूम का एक फ्लैट है जहां वह आती जाती रहेंगी।
आपको बता दें कि ‘वीरे दी वेडिंग’ का ट्रेलर काफी विवादास्पद बताया जा रहा है और मुख्य भूमिका निभा रहीं चार महिलाओं द्वारा अपशब्द तथा अश्लील बातों की कई लोगों ने जमकर आलोचना की है। फिल्म को सेंसर बोर्ड ने A प्रमाणपत्र दिया है और इसे 18 साल से कम उम्र के लोग नहीं देख सकेंगे।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal