
लखनऊ। प्रदेश में बढ़ती महिला उत्पीड़न एवं चैपट कानून व्यवस्था के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने पांचवे दिन महिला थाने हजरतगंज पर धरना दिया। महिला मोर्चा अध्यक्ष बीना गुप्ता के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने महिला थाने पर धरना देते हुये कहा कि प्रदेश में महिला उत्पीड़न की बाढ़ है कानून व्यवस्था का नामों निशान नही है अखिलेश राज मंे महिला वर्ग अपने आपको ठगा महसूस कर रही है।महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने महिलाओं को सम्बोधित करते हुये कहा कि प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयेदिन चैन स्नैचिंग होती है, महिलाओं के पर्स लूटें जाते हैं पुलिस अपराधियों पर अंकुश नही लगा पा रही हैं क्योंकि प्रदेश में अपराधियों की ही सरकार है। सपा सुप्रीमो आये दिन अखिलेश सरकार को चेताया करते हैं इस सरकार में सत्ता के कई केन्द्र हैं कल ही सपा के वरिष्ठ मंत्री शिवपाल यादव ने देश द्रोहियों की समर्थन करने की बात कही थी। महिलाओं के साथ घटित होनी वाली घटना के बाद महिलाओं की रिपोर्ट नही लिखी जाती है और महिलाओं से क्रास सवाल किये जाते हैं कि आप चैन और पर्स लेकर क्यों घूमती हैं। पुलिस बूथों की स्थिति यह है कि अवैध वसूली तक पुलिस बूथों पर पुलिस रहती है और शेष समय पुलिस बूथ पर सन्नाटा पसरा रहता है। धरने को सम्बोधित करते हुये संयुक्ता भाटिया, अलका मिश्रा ने प्रशासन को चेताया कि अगर महिला उत्पीड़न पर अंकुश नही लगाया गया तो महिला मोर्चा का प्रदर्शन विशाल रूप ले सकता है। क्योंकि हम सभी बहनों का घर से निकला मुश्किल हो गया है। अपने आपको कोई भी महिला सुरक्षित महसूस नही कर रही है। धरने के बाद जया शुक्ला, कुमकुम राजपूत, अर्चना साहू, चन्द्रा रावत, नीलम प्रजापति, जयति श्रीवास्तव, शशि जोशी, सविता सिंह, सुनीता बंसल, विजयलक्ष्मी पाण्डेय, संतोष तेवतिया, उमा साहू, नीलम तिवारी, हेमलता गुप्ता, अनीता सिंह, सीमा सिंह, सीता नेगी, रागिनी रस्तोगी, आरती वर्मा, अरूणा श्रीवास्तव, मीना सिंह, मधुबाला त्रिपाठी, स्नेहप्रभा सिंह, सुमन शुक्ला, सीमा स्वर्णकार, नीलम सिंह, कुमुद अस्थाना, वन्दना तिवारी, शशि मिश्रा, शकुन्तला निगम, सुमन सिंह, सुशीला पाण्डेय, छाया सिंह, रीना गुप्ता, विमला सिंह, मंजू सिंह, अंजली त्रिपाठी, सुमिता राय आदि सैकड़ों महिलाओं ने महिला थाने का घेराव करते हुये सरकार विरोधी नारे भी लगाये।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal