वाराणसी: देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयन्ती के मौके पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित रन फार यूनिटी में राष्ट्रीय एकता व अखंडता के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ केन्द्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय भी दौड़े।
उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओ ने अपने बीच केन्द्रीय मंत्री डा. महेन्द्र पाण्डेय को पाकर सिगरा से लेकर मलदहिया चौराहे पर स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा तक दौड़ लगायी। यहां केन्द्रीय मंत्री श्री पाण्डेय के साथ जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरी ने सरदार पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण कर रन फार यूनिटी का समापन किया।
उन्होंने कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस अपने कार्यकाल में कभी आतंकियों पर कार्रवाई करने का कभी साहस नहीं जुटा पायी है । मोदी सरकार ने सीमा के बाहर भी साहस दिखाया और अंदर भी साहस दिखाते हुए आतंकवादियो को मार गिराया। उन्होंने कांग्रेस चुटकी लेते हुए कहा जिनकी राजनीतिक दुकानें बंद हो चुकी है वह आंतकियों से जुड़े किसी भी मसलों पर विवादित बयानबाज़ी करके चर्चा में बने रहना चाहते है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal