Thursday , May 2 2024

चोटिल ब्वॉयफ्रैंड विराट का हालचाल लेने पहुंची अनुष्का 

मुंबई। कहते है प्यार में अगर चोट एक को लगती है तो दर्द दूसरे को होता है। ऐसा हाल ही कुछ विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के साथ हो रहा है।

अपनी कंधे की चोट के चलते विराट आईपीएल के 10 वें सीजन का एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं और उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का तबीयत का पता लेने बैंगलुरु पहुंच गई हैं।

विराट और अनुष्का की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसमें अनुष्का और विराट दोनों एक घर से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं।

आपको बता दें कि विराट को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की सीरीज के तीसरे टेस्ट में फील्डिंग के दौरान कंधे में चोट लग गई थी। उसके बाद विराट चौथे टेस्ट में नहीं खेल पाए।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com