नई दिल्ली। सभी राज्यों के भाजपा कोर ग्रुप की बैठक दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में शुरू हो गई है। भाजपा अध्यक्ष अध्यक्ष अमित शाह ने इसका उद्घाटन किया। दरअसल भाजपा कोर ग्रुप की इस बैठक जो कि दिल्ली में पहली बार हो रही है इसे काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अध्यक्ष अमित शाह मंगलवार को राज्यवार संगठन की दशा-दिशा को परखेंगे और कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र पढाएंगे।
बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष न सिर्फ संगठन को काम करने के गुर सिखाएंगे बल्कि राज्यों में चलाई जा रही केंद्रीय योजनाओं का हाल भी ले रहे हैं। साथ ही इन योजनाओं पर सदस्यों से उनकी राय भी ली जा रही है। किसी राज्य ने कुछ अच्छा किया है तो उसे अन्य राज्यों में अपनाने की बात भी कही जाएगी। शाम 6 बजे प्रधानमंत्री मोदी इस बैठक का समापन करेंगे। इस बैठक के बाद मोदी और शाह 27 अगस्त को केवल भाजपा के मुख्यमंत्रियों से चर्चा करेंगे।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal