विजयवाडा / आंध्र प्रदेश । तेलंगाना स्थित खम्मम जिले के नैकंगुदेम में आज तडके एक बस के नहर में गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई और 19 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि इसके अलावा आंध्र प्रदेश में तीन लोगों की मौत एक अन्य कार दुर्घटना में हो गई। यह घटना कार श्रीमल्लवराम गांव में राजमार्ग पर खडी एक लॉरी से जा टकराई थी। तीन मृतक मडनपल्ली के निवासी थे। ये पीडित भी कृष्णा पुष्करम में हिस्सा लेकर वापस लौट रहे थे। यह घटना आज सुबह चित्तूर जिले में हुई। उन्होंने कहा कि बस का चालक बहुत तेजी से वाहन चला रहा था, जिसके चलते उसने वाहन पर से संतुलन खो दिया और बस नहर में गिर गई। आंध्र प्रदेश सरकार ने सभी 10 मृतकों के परिवार वालों को अनुग्रह राशि के तौर पर तीन लाख रुपए देने का एलान किया है। कुछ पीडित आंध्र प्रदेश के पूर्व गोदावरी जिले से और कुछ पश्चिमी गोदावरी जिले से थे। मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने दुर्घटना पर खेद जताया और पूर्व गोदावरी के जिला कलेक्टर अरुण कुमार से फोन पर बात कर घटना की जानकारी ली है। अरुण कुमार ने बताया कि 19 घायल लोगों को इलाज के लिए ‘गवर्नमेंट जनरल हॉस्पिटल’ में भर्ती करवाया गया है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal