नई दिल्ली।अमिताभ बच्चन को पीछे छोड़कर नरेंद्र मोदी ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाली शख्सियत बन गए हैं। सोशल नेटवर्किंग साइट पर अब पीएम मोदी के फॉलोअर्स की संख्या 22.1 मिलियन (2 करोड़ 21 लाख) हो गई है। जबकि बिग बी के फॉलोअर्स इनसे थोड़े कम 22 मिलियन (2 करोड़ 20 लाख) हैं। जनवरी में मोदी ने शाहरुख खान को पीछे छोड़ा था, तब इनके 17.3 मिलियन (एक करोड़ 73 लाख) फॉलोअर्स थे और वे देश में दूसरे सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाली हस्ती बन गए थे।
7 महीने में जुड़े 47 लाख नए यूजर
पिछले सात महीने (21 जनवरी से 25 अगस्त के बीच) में मोदी के फॉलोअर्स 47 लाख से ज्यादा बढ़े हैं। यानी हर महीने 6.21 लाख। 2015 में मोदी के ट्विटर अकाउंट (@narendramodi) को हर महीने करीब 5 लाख नए यूजर फॉलो करते थे।
फेसबुक में भी मोदी टॉप पर
पीएम मोदी के ऑफिशयल फेसबुक अकाउंट पर भी देश में सबसे ज्यादा 3.55 करोड़ लाइक्स हैं।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal