मुंबई। अभिनेता सलमान खान के प्रशंसकों के लिए उनके नाम पर बना गेम बीइंग सलमान द ऑफिशियल गेम लॉन्च हो गया है। सलमान ने ट्विटर पर 45 मिनट के एक वीडियो के जरिए गेम के लॉन्च होने की घोषणा की। सलमान ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, मेरी आधिकारिक गेम बीइंग सलमान लॉन्च हो गई है! खेलो। सलमान ने वीडियो में कहा, मैं आपको अपनी एक्शन गेम के बारे में बताता हूं। किंवदंती है कि इस धरती पर हर किसी के जैसे सात लोग होते हैं। हमें सात के बारे में तो पता नहीं, लेकिन हमें तीन मिले हैं। उनकी जिंदगियां काफी अलग हैं, लेकिन उनके जीवन का उद्देश्य बिलकुल एक जैसा है।
सलमान ने कहा, आईए हम चुलबुल पांडे (पहले किरदार) से मिलते हैं। उसका उद्देश्य दुनिया से अन्याय को खत्म करना है। टाइगर (दूसरा किरदार) का उद्देश्य आतंकवाद को खत्म करना है। प्रेम (तीसरे किरदार) का उद्देश्य सारी गंदगी का सफाया करना है। सलमान पर आधारित गेम के तीनों किरदार सलमान के ऑन स्क्रीन अवतारों से प्रेरित हैं। यह गेम एंड्रॉयड और आईओएस प्रयोगकर्ताओं दोनों के लिए उपलब्ध है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal