लखनऊ। कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 29 जुलाई को रमाबाई अम्बेडकर मैदान से राजभवन तक प्रस्तावित पैदल मार्च सुरक्षा कारणों से स्थगित कर दिया गया है। गौरतलब हो कि रमाबाई अंबेडकर मैदान में कांग्रेस का ‘यूपी उद्घोष’ कार्यक्रम है। इसके बाद कार्यकर्ताओं के साथ राजभवन तक राहुल का पैदल मार्च करने का कार्यक्रम था।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सिद्धार्थ प्रिय श्रीवास्तव ने बताया कि राहुल गांधी स्थानीय नेता तो हैं नहीं। अपने पैदल मार्च की अनुमति शासन से नही मिली है। श्रीवास्तव ने बताया कि राहुल गांधी बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। इसमें करीब 50 हजार कार्यकर्ताओं के शामिल होने की उम्मीद है। इसके बाद ही राहुल गांधी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का राजभवन तक मार्च करने का प्रोग्राम था। जिसमें राहुल अब हिस्सा नहीं लेंगे।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal