लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुखिया एवं प्रदेश के चुवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के मंत्रतिमंडल के आधे से अधिक मंत्रियों को विस चुनाव में पराजय का मुंह देखना पड़ा है। इसके साथ ही विधान सभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांण्डेय तथा सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर बलात्कार के आरोपी मंत्री जो इस समय फरार चल रहे हैं,गायत्री प्रसाद प्रजापति भी शामिल है।
विधानसभा चुनाव में बस्ती मंडल के इटवा विधान सभा क्षेत्र से चुनाव लड रहे अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय चुनाव हार गए हैं। इसके अलावा अमेठी विधान सभा क्षेत्र से चुनाव लड रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति सपा गठबन्धन के प्रत्याशी होने के बाद भी चुनाव हार गए हैं। इन्हें त्रिकोणीय संघर्ष में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती गरिमा सिंह ने मात दी है। यहां पर उल्लेखनीय है कि अमेठी सीट काग्रेस के राज्य सभा सांसद डा संजय सिंह की वर्तमान पत्नी अमिता सिंह कांग्रेस से चुनाव लड रही थी।
इसके अलावा वर्तमान सरकार के हारने वाले मंत्रियों में अरविन्द सिंह गोप,पवन पाण्डेय अवधेश प्रसाद, शंखलाल मांझी, राम करन आर्य, ब्रह्ताशंकर त्रिपाठी, रियाज अहमद, कैलाश चौरसिया,जगदीश सोनकर,फरीद महफूज किदवई, मूलचन्द्र चौहान, हेमराज वर्मा, राममूर्ति वर्मा, जगदीश सोनकर, वंशीधर बौद्ध,राधेश्याम सिंह, प्रो. अभिषेक मिश्रा,डा शिवप्रताम यादव, अरुणा कोरी कमाल अख्तर आदि लोग चुनाव हार गए हैं।
आजम खां समेत कई मंत्री चुनाव जीते
अखिलेश मंत्रिमंडल के संसदीय एवं नगर विकास मंत्री मो आजम खां, पारसनाथ यादव, राम गोविन्द चौधरी, नितिन अग्रवाल तथा दुर्गा प्रसाद यादव चुनाव जीतने में सफल रहे हैं।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal