लखनऊ। भारत में शिया समुदाय ने बुधवार को ईद मनाए जाने का ऐलान कर दिया है। है। साथ ही इसकी पुष्टि शिया मरकजी चांद कमेटी के पदाधिकारी मौलाना सैफ अब्बास ने भी की है। यह ऐलान मंगलवार शाम तक चांद न दिखाई देने की वजह से किया गया है। मुस्लिम शिया समुदाय आज यानि बुधवार को रोजा न रखकर ईद की नमाज पढ़ेगा और सुन्नी समुदाय गुरुवार को ईद मनाएगा। इस वर्ष दो दिन का जश्न-ए-ईद का माहौल रहेगा। मौलाना कल्बे जव्वाद ने 11 बजे इमामबाड़ा असफी में ईद की नमाज का ऐलान किया है। वहीं फैजाबाद में भी शिया समुदाय 10 बजे इमामबाड़े में और 10.30 बजे चैक की मस्जिद में ईद की नमाज के लएि इकट्ठे हुए वहीं सुन्नी समुदाय गुरुवार को ईद मनाएगा।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal