लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण, शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी मुख्यालय में जनता दरबार लगाया। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आये हुए लोगों की समस्याएं सुनी और तुरंत निस्तारण के लिए आधिकारियों को निर्देश दिये।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि जनता की समस्याओं के निस्तारण में पारदर्शिता रखी जाये एवं उन्हें किसी भी कीमत पर भटकाया न जाये। उन्होेंने कहा कि जो भी दोषी हो उसके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करें तथा निर्दोषों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय न होने पाये।
श्रीयादव ने आये हुए लोगों से प्रदेश सरकार द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं का लाभ लेने एवं जन सामान्य केे बीच जाकर लाभ उठाने हेतु प्रेरित करने को कहा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का जनता के बीच व्यापक प्रचार-प्रसार करें ताकि अधिक से अधिक लोगों को उसका लाभ मिल सके।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal