ऊंचाहार/रायबरेली। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव गुलाम नबी आजाद ने कहा कि कांग्रेस ने रायबरेली को देश में पहचान दिलाई है।
यहां पर जो उद्योग हैं। वह कांग्रेस की देन हैं। जबकि अन्य दलांे ने रायबरेली के विकास मे हमेशा बाधा डाला है और आज चुनाव के समय आपसे वोट मांगने आते हैं।
श्री आजाद रविवार को ऊंचाहार विधान सभा के कांग्रेस उम्मीदवार अजय पाल सिंह के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि रायबरेली से कांग्रेस का पीढ़ियों से नाता रहा है और कांग्रेस के सभी नेता जानते है कि रायबरेली का एक-एक व्यक्ति कांग्रेस का है। रायबरेली मे लगे उद्योग धंधे कांग्रेस की देन हैं। जिससे यहां के लोगो को न सिर्फ रोजगार मिला है, बल्कि क्षेत्र का विकास हुआ। उन्होंने कहा कि
सोनिया गांधी का यहां के लोगो से बराबर संपर्क और रिश्ता रहता है। अन्य दलों की सरकारांे ने रायबरेली के विकास मे हमेशा बाधा पहुंचाई है। अब चुनाव का समय है तो वही लोग सब्ज बाग दिखाकर आपसे वोट मांगने आ रहे हैं। कांग्रेस नेता श्री आजाद ने कहा कि रायबरेली देश का ऐतिहासिक संसदीय क्षेत्र है। यहां से आप जिस नेता को चुनकर सांसद भेजते हैं, वह विश्व का नेतृत्व करता रहा है।
इसके पूर्व सभा को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री व रायबरेली से सांसद रहे कैप्टन सतीश शर्मा ने कहा कि हमने आपको विधान सभा चुनाव मे आपके बीच का एक साफ सुथरा उम्मीदवार दिया है। जिसका पीढ़ियांे से आपका नाता है। हम अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने जा रहे हैं। आप लोग यहां से कांग्रेस को जिताओ बस। इसके अलावा जनसभा को हरियाणा के पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव और कांग्रेस उम्मीदवार अजय पाल सिंह ने भी संबोधित किया।
इस मौके पर प्रमुख रूप से सपा के राम जियावान यादव, राम अभिलाष यादव, कमल यादव, हाफिज रियाज के अलावा बड़ी संख्या मे कांग्रेस नेता मौजूद थे। जनसभा का संचालन जितेंद्र द्विवेदी ने किया। श्री आजाद व कै0 शर्मा के पहुंचने पर कांगे्रस प्रत्याशी अजय पाल सिंह के अलाव शिव करन तिवारी, कल्याण गांधी, प्रेम पाल गुलाटी, राकेश सिंह राणा आदि ने फूल मालाओं से किया।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal