बागपत जेल में माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या करने वाले सुनील राठी को बागपत जेल से कड़ी सुरक्षा के व्यवस्था के साथ शनिवार देर रात केंद्रीय कारागार लाया गया था। राठी की सुरक्षा को जिला प्रशासन भी खासा सतर्क दिखा। जिले की सीमा में उसके काफिले के प्रवेश करते ही रूट के सभी थानाध्यक्षों को काफिले के साथ रहने के निर्देश दिए गए थे। शाम होते ही जेल पर सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता कर दिए गए थे।
		
		सुनील राठी को कड़ी सुरक्षा में देर रात फतेहगढ़ सेंट्रल जेल लाया गया
बागपत जेल से सुनील राठी को तीन वज्रवाहनों के काफिले के साथ केंद्रीय कारागार लाया गया। रामगंगा पुल के पास जिले में काफिले के प्रवेश करते ही राजेपुर थानाध्यक्ष और अमृतपुर थानाध्यक्ष रामप्रकाश और राजेपुर थानाध्यक्ष अंगद सिंह को सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई थी। यह दोनों थानाध्यक्ष रात नौ बजे से ही रामगंगा के डाबरी पुल पर पहुंच गए थे।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper,  E-Paper & News Portal