Friday , September 20 2024

अंडर-18 Asia Cup : सेमीफाइनल में जापान से हारा भारत

hockeyबैंकॉक। भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम का अंडर-18 Asia Cup खिताब जीतने का सपना बिखर गया।

जापान ने सेमीफाइनल के रोमांचक मुकाबले में भारत को शूटआउट में 2-4 से हराया है। अब भारतीय महिला हॉकी टीम कांस्य पदक के लिए आज मैदान में उतरेगी।

टीम ने शुरुआती समय में जापान के खिलाफ बेहतरीन शुरुआत की थी। लालरेमसियामी ने मैच शुरु होने के पांच मिनट बाद गोल दागकर टीम का पहला गोल किया। हाफ टाइम ओवर खत्म होने तक भी भारत 1-0 से आगे रहा। लेकिन दूसरे हाफ में तमुरा अयाना ने 62वें मिनट गोल करके जापान को बराबरी दिला दी।

निर्धारित समय के बाद मैच शूटआउट तक पहुंच गया। शूटआउट में दोनों टीमों ने अपने पहले दो प्रयासों में सफलता हासिल की। इसके बाद जापान ने तीसरा मौका गंवा दिया। वहीं भारत तीसरे और चौथे शूट पर गोल नहीं कर पाया। जिसके बाद जापान ने अंतिम प्रयास में गोल दाग कर 4-2 जीत दर्ज की।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com