चाइनीज वास्तुशास्त्र फेंगशुई में बांस को बहुत ही शुभ माना जाता है। फेंगशुई में बांस से बनी चीजें और पौधे का विशेष महत्व होता है।
फेंगशुई में घर पर बांस के पौधे रखने पर सुख- समृद्धि आती है। साथ ही घर से नेगेटिव एनर्जी भी दूर भागती है। आइए जानते हैं घर पर बांस के पौधे रखने के फायदे।
फेंगशुई के अनुसार घर के पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी किनारे पर बांस के पौधे रखने पर विशेष लाभ मिलता है। ऐसा करने पर धन, समृद्धि और लंबी आयु जैसे तमाम तरह के लाभ होते हैं। इसलिए इसे घर पर जरूर रखना चाहिए।
फेंगशुई में पौधे की संख्या का विशेष महत्व होता है। चीनी फेंगशुई शास्त्र के अनुसार विषम संख्या वाले पौधे लगाने से सुख और शान्ति आती है। 3 बांस खुशी के लिए, 5 बांस धन और समृद्धि पाने के लिए और 9 बांस के पौधे सौभाग्य के लिए शुभ माने गए हैं। फिर इसे लाल रिबन और कांच के जाल में पानी डालकर रखना चाहिए।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal