जम्मू। अनंतनाग जिले के डोरू क्षेत्र में बुधवार को हिंसक प्रदर्शनों में दर्जनों लोग घायल हो गये हैं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार आज डोरू क्षेत्र के शानग्रान गांव के स्थानीय लोगों ने एक आजादी समर्थन रैली निकाली जिसमें उन्होंने आज़ादी समर्थक तथा देश विरोधी नारे भी लगाये। इस दौरान वहां पहले से मौजूद सुरक्षाबलों ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे जिसके बाद झडपें शुरू हो गयी। झड़पों के दौरान दर्जनों लोग घायल हो गये। घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal