Sunday , April 28 2024

अरुणाचल और उत्तराखंड के बाद अब मेघालय में संकट में आई कांग्रेस

meghalayशिलॉन्ग : अरुणाचल प्रदेश और उत्तराखंड की तरह अब मेघालय में जहां मौसम के मिजाज बदल गए हें वहीं राजनीति में भी बदलाव आया है। इस दौरान कांग्रेस को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस के कुछ नेताओं ने मुकुज संगमा पर मनमानी का आरोप लगाया है। दरअसल पार्टी के नेताओं की दृष्टि में मुख्यमंत्री मुकुल संगमा अपना मनमाना शासन चला रहे हैं।

दूसरी ओर मुकुज संगमा ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी को पत्र लिखा, जिसमें यह कहा गया कि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव और असम के शिक्षा मंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा से कांग्रेस के कुछ नेताओं द्वारा भेंट की गई है। मेघायल में भाजपा सरकार को गिराने का प्रयास कर रही है यह एकदम गलत बात है।

इस बारे में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने कहा कि, कांग्रेस को अपनी पार्टी को सही करने की आवश्यकता है। पार्टी के दूसरे नेता द्वारा कहा गया कि भारतीय जनता पार्टी के नेता मिजोरम व त्रिपुरा को छोड़कर अन्य राज्यों में वे पार्टियों के संपर्क में रहे हैं। दरअसल मुकुल संगमा को हटाने का प्रयास किया जा रहा है ऐसे में उन्होंने इस तरह का पत्र लिखा है।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com