नई दिल्ली। अरुणाचल प्रदेश के पूर्व सीएम कलिखो पुल का शव सीएम आवास में लटका हुआ मिला। 47 साल के कलिखो पुल अभी भी सीएम आवास में ही रह रहे थे और यहीं उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौत के पीछे की वजहें अभी तक स्पष्ट नहीं हैं। बता दें कलिखो पुल साढ़े चार महीने तक अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे थे। कालिखो पुल कांग्रेस से बगावत कर फरवरी 2016 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के समर्थन से अरुणाचल प्रदेश के नौवें मुख्यमंत्री बने थे लेकिन सर्वोच्च न्यायालय के जुलाई में आए आदेश के बाद उन्हें पद से हटना पड़ा था।
बेडरूम में लगाई फांसी –
पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि 47 वर्षीय पुल ने अपने बेडरूम में कथित तौर पर फांसी लगा ली। उन्हें मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर मृत पाया गया। उन्होंने अभी इस आवास को खाली करना था। पुल की तीन में से एक पत्नी ने उन्हें आज सुबह लटका हुआ पाया। उनकी तीन पत्नियां और चार बच्चे हैं।
राज्य के पूर्व सीएम नबाम तुकी ने जताया अफसोस-
उनकी मृत्यु पर राज्य के पूर्व सीएम नबाम तुकी ने अफसोस जताया है। उन्होंने कहा- यह बेहद अफसोसजनक और दुर्भाग्यपूर्ण है कि कलिखो पुल जैसा युवा नेता अब हमारे बीच नहीं है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal