आगरा । आरएसएस और मुस्लिमों के बीच काफी वैचारिेेेक मतभेद है।लेकिन मुस्लमानों के एक पक्ष ने शाखा में ध्वज प्रणाम कर संगठन को जानने की पहल की।
सोमवार सुबह यमुना किनारे सीताराम घाट पर शाखा के लोगों के साथ मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मुस्लिमों ने यमुना की प्रतीकात्मक सफाई की।
इसके माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान में सहभागिता की। संदेश दिया कि यमुना को स्वच्छ रखें। यमुना आगरा के लिए जीवनदायिनी है। उन्होंने पाया कि यमुना को यहीं के लोग गंदा कर रहे हैं। अगर यही हाल रहा तो यमुना का अस्तित्व नहीं बचेगा।
इस मौके पर मध्य प्रदेश के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री मोहम्मद मुईन ने कहा कि आरएसएस में किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जाता है। मुस्लिमों को संघ समझना है तो शाखा में आना चाहिए। बिना शाखा जाए आरएसएस को समझना संभव नहीं है।
मुस्लिमों ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को यमुना के प्रति संवेदनशील होना होगा। मुस्लिमों ने सवाल किया- जब हिन्दू धर्म में यमुना को मां का दर्जा दिया गया है, फिर भी गंदा क्यों किया जा रहा है? यमुना का जल सबके लिए है।
सबसे बड़ी बात हुई राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा में सहभागिता। सीताराम घाट पर ही मुस्लिमों ने शाखा में भाग लिया। संघ की प्रार्थना की, जिसके अंत में भारत माता की जय बोला जाता है। भगवा ध्वज के सम्मान में सिर झुकाया। ध्वज उतरने तक सभी सम्मानपूर्वक खड़े रहे।
इस मौके पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक मोहम्मद अफजाल भाई, राष्ट्रीय सह संयोजक मोहम्मद इस्लाम अब्बास, मध्य प्रदेश के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री मोहम्मद मुईन, वरिष्ठ भाजपा नेता अशफाक सैफी, इरफान कुरैशी आदि उपस्थित थे।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal