मनोरजन डेस्क। ख़बर है कि मंगलवार रात को सुनील शेट्टी के पिता वीरप्पा शेट्टी का निधन हो गया। वो 93 साल के थे। वे लंबे समय से बीमार थे।
रात डेढ़ बजे इलाज के दौरान वीरप्पा का निधन हुआ। वो मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे। बीते दिनों सुनील शेट्टी अपने दोनों बच्चों के करियर सेट करने में व्यस्त रहे।
एक बात चीत में सुनील शेट्टी ने स्वीकार किया है कि कभी उनके पिता रेस्तरां में प्लेट धोया करते थे। वाकई जिस गरीबी से एक ऐसे पिता ने सुनील शेट्टी जैसे बेटे ही नहीं बल्कि पूरे परिवार को काबिल बना दिया इस पर कोई भी संतान गर्व ही करेगी! ऐसे ही लोगों ने अपनी हिम्मत और लगन से सजायी है ये दुनिया।
इतना तो ज़रूर है कि शेट्टी परिवार के लिए यह एक गहरा शोक का समय है।जैसे ही खबर फैली सुनील शेट्टी के घर बाॅलीवुड हस्तियों का अाना-जाना शुरू हो गया। सुनील हमेशा से ही बाॅलीवुड में सभी के प्रिय रहे हैं इसलिए हर कोई दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ा होना चाहेगा।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal