देवरिया। कांग्रेस कमेटी के नेता और प्रदेश प्रभारी राजबब्बर ने कहा कि पिछले 27 साल से यह प्रदेश बेहाल है और जनता बदहाल है। एक बार कांग्रेस को वोट दीजिए यूपी में बहार हो जाएगी। देवरिया में कांग्रेस कमेटी की 27 साल यूपी बेहाल यात्रा के तीसरे चरण कार्यक्रम की शुरूआत करने पहुंचे राजबब्बर ने कहा कि केन्द्र सरकार ने बड़े बड़े वायदे किये तो प्रदेश सरकार ने तो वायदो की झड़ी लगा दी। उत्तर प्रदेश के हिस्से में क्या आया है, यहां की जनता बेहाल है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश तो बीते सालों में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गयी है। समाजवादी पार्टी की सरकार आयी तो बसपा ने नम्बर लगा दिया। बीच में भाजपा भी आयी। फिर सपा&बसपा आयी। यूपी की जनता को कुछ नही मिला। विकास के नाम पर ठगा गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने यह यात्रा निकालकर जनता का ध्यान केन्द्रीय करने का प्रयास किया है। एक बार कांग्रेस को वोट दिजीये यूपी में बहार आ जायेगी। फिर यूपी बेहाल नही होगा। राजबब्बर ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुये कहा कि उत्तर प्रदेश के विकास के वायदो की झड़ी लगायी गयी और युवा मुख्यमंत्री के मंत्री भ्रष्टाचार करते रहे। वहीं बुलन्दशहर तो याद ही होगा आपको, अपराध तो बढ़ता ही जा रहा है। प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा तार तार हो रही है। वहीं प्रदेश सरकार अपराध रोकने में नाकाम हो गयी है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal