रांची / धनबाद। करण जौहर की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल में की मुश्किलें रांची में बढ़ती नजर आ रही है। शुक्रवार को रांची के विभिन्न मॉलों और सिनेमाघरों में लगे इस फिल्म के पहले शो का हिन्दू संगठनों में भारी विरोध किया।
झारखंड में शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने मेन रोड स्थित गिल्ट्ज सिनेमा, हिनू स्थित फन और आईलेक्स सिनेमा के सामने प्रदर्शन कर फिल्म के शो को रुकवाया। फिल्म का विरोध और कार्यकर्ताओं द्वारा किये जा रहे प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने सभी मॉल और सिनेमा घरों के बाहर कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किये गये थे। इससे फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों में निराशा नजर आ रही थी।
फिल्म के निर्देशक करण जौहर की ओर से इस बात का भरोसा दिये जाने के बाद भी कि वह भविष्य में कभी पाकिस्तान कलाकारों के साथ काम नहीं करेंगे, कार्यकर्ता शुक्रवार को फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग को लेकर झंडा-बैनर के साथ विरोध-प्रदर्शन करने पहुंचे।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal