Monday , April 29 2024

टीएसआई से मारपीट का आरोपी गिरफ्तार

giवाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में पिछले दिनो टीएसआई (यातायात उप निरीक्षक) हरेन्द्र सिंह के साथ मारपीट के आरोपी आटो चालक रंजीत यादव उर्फ बाबू निवासी मंड़ुवाडीह को पुलिस ने शुक्रवार को जवाहर नगर से दबोच लिया।

पिछले दिनो टीएसआई हरेन्द्र सिंह और यातायात पुलिस के सिपाही कैंट रोडवेज के निकट वाहनो की चेकिंग के साथ अवैध वाहनो का धरपकड़ अभियान चला रहे थे। इसी दौरान टीएसआई ने आटो चालक रंजीत को भी पकड़ लिया। इस दौरान दोनो के बीच गरमा गरम बहस के बाद मारपीट हो गयी। इसके बाद चालक फरार हो गया था। टीएसआई की तहरीर पर सिगरा पुलिस ने छानबीन के बाद आरोपी चालक को आज दबोच लिया।

सपा में छिड़ी कलह की शान्ति के लिए फौजी ने किया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ  वाराणसी, 28 अक्टूबर (हि।स।)। समाजवादी पार्टी में वर्चस्व को लेकर छिड़े घमासान, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव के बीच लगातार बढ़ रही तल्खी को कम करने के लिए कार्यकर्ता अब धर्म कर्म की शरण में चले गये है।

पार्टी में छायी कलह और अशांति को दूर करने के लिए शुक्रवार की अपरान्ह पार्टी के स्थानीय जिलाध्यक्ष सतीश फौजी ने अपने सीर स्थित आवास पर बुद्धि शुद्धि यज्ञ का आयोजन किया। यज्ञ में विधि विधान से हवन पूजन के बाद फौजी ने महादेव से पार्टी की कलह को समाप्त करने और 2017 चुनाव में विजय श्री के लिए गुहार लगायी।

इस दौरान उन्होने पत्रकारो को बताया कि समाजवादी कुनबे में आंतरिक कलह से हम सभी कार्यकर्ता व्यथित है। आज परिवार की आन्तरिक कलह से पार्टी टूट के कगार पर है। इसलिए हम लोगो ने पार्टी को बचाने के लिए बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया।

 

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com