नई दिल्ली। राज्यसभा में बुधवार को कश्मीर के हालातों पर चर्चा के दौरान जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के नेता शरद यादव ने कहा कि कश्मीर के लोगों पर पेलेट गन के इस्तेमाल से कोई हल नहीं निकलेगा। सरकार को वहां के लोगों के साथ नरमी से पेश आना चाहिए।
चर्चा में हिस्सा लेते हुए उन्होंने कहा,” वह हमारे ही लोग हैं। जब घर का बेटा बेटी विद्रोह कर जाता है तो हम उसे वापस लाने की कोशिश करते हैं। उसे मोहब्बत से मनाने की कोशिश करते हैं। सरकार को भी वहां के लोगों के साथ ऐसा ही करना चाहिए ”। उन्होंने कहा कि यह बड़ी चुनौती है। वह हमारे लोग है और हमसे गुस्सा हैं। हमें उन्हे मनाना होगा वरना इतिहास हमें माफ नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि, ”हम कहते है कश्मीर हमारा अभिन्न अंग है तो पेलेट गन क्यों चलाई गई। किसी और राज्य में तो नहीं पेलेट गन का इस्तेमाल नहीं हुआ। हरियाणा में तो इतना कुछ हो गया। बन्दूक के गोली से भी पेलेट गन को खतरनाक बताते हुए जेडीयू नेता ने कहा कि यह तो गोली से भी खराब है। ।ये तो इन्सान को मारने से भी बुरा है। उन्होंने पेलेट गन के इस्तेमाल को तत्काल बंद करने की मांग की। उन्होंने कहा कि, “घाटी में कितनें दिनों से बंद है खाना नहीं है कोई सुविधाएं है। कर्फ्यू अभी भी लगा हुआ है पुलिस औऱ अद्धसैनिक बलों का इस्तेमाल जरूरी है लेकिन इसकी एक सीमा होनी चाहिए। सरकार प्रयास करें हम आपके साथ हैं। पूरा देश और सदन आपके साथ है “।
राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। सदन शुरू होते ही मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता सीताराम येचुरी कश्मीर मुद्दे पर सदन में बोलेंगे
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal