लखनऊ। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री व उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित ने मंगलवार को लखनऊ में कहा कि अब उत्तर प्रदेश की सत्ता कांग्रेस के लिए दूर नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश की सत्ता में भले ही 27 साल से दूर रही हो लेकिन जनता का उत्साह देखकर लगता है कि लोग अब चाह रहे हैं कि कांग्रेस की सरकार बने।शीला दीक्षित ने कहा कि कांग्रेस बहुत दिनों से जनता के बीच है। इसका सकारात्तक परिणाम हमें मिल रहा है। जिस तरह से जनता यात्रा का स्वागत कर रही है उससे पार्टी को बल मिल रहा है। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा कांग्रेस द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों की नकल कर रही है। शीला दीक्षित ने कहा कि हम दिल्ली की तरह ही उत्तर प्रदेश की जनता की सेवा करना चाहती हूँ। उन्होंने कहा भाजपा पूरी तरह से कमजोर हो गयी है। यही कारण है कि वह दूसरी पार्टियों के लोगों को ले रही है।कांग्रेस के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हमारी किसी से लड़ाई नहीं है। हम सभी पार्टियों से आगे हैं और हमारे पीछे दूर-दूर तक कोई नहीं है। संजय सिंह ने स्पष्ट किया कि कांगे्रस उत्तर प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी।एयरपोर्ट पर शीला दीक्षित के पहुँचते ही लखनऊ जिला के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। लखनऊ से यात्रा पर निकली शीला दीक्षित रायबरेली के लिए रवाना हो गयी। यह यात्रा रायबरेली होते हुए प्रतापगढ़ और इलाहाबाद जायेगी।इस साल भारत में बनेंगे 94000 करोड र मूल्य के फोन: प्रसाद नई दिल्ली, 30 अगस्त :भाषा: सरकार ने आज कहा कि मौजूदा वित्त वर्ष के दौरान 94,000 करोड रपये मूल्य के मोबाइल फोन भारत में असेंबल होंगे। यह पिछले वित्तवर्ष की तुलना में 74 प्रतिशत अधिक है.
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal