हजारीबाग । बड़कागांव के ढेंगा में 14 अगस्त 2015 को हुए गोलीकांड में पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव, विधायक निर्मला देवी, मंटू सोनी, जुबैदा खातुन, संतोष राम और संजय राम सहित 23 नामजद लोगों की मंगलवार को न्यायालय में पेशी हुई। इस घटना में गोलीकांड के शिकार पीड़ितों ने परिवाद दायर कर कोर्ट के आदेश के बाद भी पुलिस द्वारा मामला दर्ज नहीं करने की बात का जिक्र किया था। इसके बाद कोर्ट ने जुबैदा खातून, सन्नी देवल और संतोष राम के परिवाद के आधार पर बड़कागांव पुलिस से स्टेटस रिपोर्ट की मांग की है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal