इटानगर। अरुणाचल प्रदेश के पूर्व कालिखो पुल मुख्यमंत्री की खुदकुशी की घटना को राज्यवासी अभी भूले नहीं हैं। जिस बंगले में पूर्व मुख्यमंत्री ने खुदकुशी थी, आज शनिवार को फिर से वह सुर्खियों में आ गया।
उस बंगले के पहली मंजिल पर पूर्व मुख्यमंत्री पुल की तरह ही पंखे से वैसी ही रस्सी से लटकता हुआ एक कर्मचारी का शव बरामद हुआ है।शव मिलने से पूरे राज्य में सनसनी फैल गई है। लोग इसको लेकर फिर से सोचने को मजबूर हुए हैं कि दोनों मामले असल में खुदकुशी के हैं या इनकी हत्या की गई है। मरनेवाला मुख्यमंत्री के बंगले की देखभाल करने वाला था। जिसकी पहचान सुशील बर्मन (35) के रूप में की गई है।
बर्मन का शव आज सुबह लगभग 10 बजे कि शव को आज शनिवार सुबह लगभग 10 बजे भवन कि पहली मंजिल के पंखे में लटका मिला है। सूत्रों के अनुसार सुशील आज सुबह लगभग 7.30 बजे प्रतिदिन की तरह बंगले पर काम करने के लिए पहुचा था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर नाहरलगुन तामो रिबा राज्य अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक मूल रूप से पश्चिम बंगाल के कूचबिहार का रहने वाला बताया गया है।
सूत्रों ने बताया कि सुशील के साथ उसकी पत्नी व उसका पांच माह का बच्चा रहता था। उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्यमंत्री पुल का शव पंखे से लटकता हुआ पाया गया था। उसके बाद से इस बंगले में कोई नहीं रहता है। सरकारी बंगले की सुरक्षा के लिए बाहर सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं। वहीं इसकी देखभाल करने के लिए कर्मचारी आते हैं और काम खत्म कर वापस यहां से चले जाते हैं।
सूत्रों ने बताया कि जिस तरह की रस्सी से पुल का शव पंखे से लटकता हुआ पाया गया था, ठीक उसी तरह की रस्सी कर्मचारी के फंदे में उपयोग हुई। साथ ही खुदकुशी के पूरे वाकये में काफी कुछ समानता बताई जा रही है। इसको लेकर पूरे राज्य में एक बार फिर से पूर्व मुख्यमंत्री की खुदकुशी को लेकर बहश तेज हो गई है। वहीं कुछ लोग इस बंगले को अब भूतहा बंगला का नाम भी देना आरंभ कर दिया है। पुलिस के लिए इस मामले की सच्चाई का पता लगाना काफी चुनौती भरा कार्य बन गया है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal