भोपाल। पिछले कई दिन से किसान आंदोलन के दौरान मध्यप्रदेश में हो रही हिंसा के बीच प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने किसानों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि समस्याओं के समाधान और बातचीत के लिए वे हमेशा तैयार हैं।
आधिकारिक जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की सरकार है, जनता की सरकार है। वे हमेशा जनता और किसानों के लिए काम करते रहेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के हित में राज्य सरकार द्वारा अनेक महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। प्याज 8 रुपए किलो खरीदा जा रहा है। समर्थन मूल्य पर मूंग, उड़द और तुअर की खरीदी 10 जून से प्रारंभ की जा रही है।
उन्होंने कहा कि चर्चा करके ही समस्याओं का समाधान हो सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ अराजक तत्व प्रदेश को ङ्क्षहसा की आग में झोंकना चाहते हैं, उनसे हम सख्ती से निपटेंगे।
उन्होंने किसानों से आग्रह किया है कि अराजक तत्वों के मंसूबे कामयाब नहीं होने दें, शांति बहाली में सहयोग दें। उन्होंने किसानों से अपील की कि मिलजुल कर प्रदेश को विकास के पथ पर आगे बढ़ायें।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal