सिवनी। मध्यप्रदेश के जिला मुख्यालय सिवनी में अनंत चतुर्दशी की रात्रि लगभग 10 बजे बड़े मिशन स्कूल के समीप विसर्जन हेतु जा रही गणेश प्रतिमाओं के साथ चल रहे जन सैलाब व गणेश उत्सव समिति सदस्यों के मध्य विवाद की स्थिति निर्मित हो गई जहां युवाओं ने सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से चल रहे सिवनी कोतवाली पुलिस के वाहन पर पथराव कर दिया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह से यह विवाद शांत हुआ।नगर निरीक्षक कोतवाली सिवनी शैलेष मिश्रा ने जानकारी दी कि पुलिस के वाहन पर पथराव करने वाले 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा अन्य की तलाश जारी है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal