गांधीनगर । गुजरात के 16वें मुख्यमंत्री के तौर पर राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा के नेता विजय रूपाणी ने आज शपथ ग्रहण किया और नितिन पटेल ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण समारोह में शीर्ष भाजपा नेता शामिल हुए। पूर्व की कैबिनेट में शामिल रहे नौ मंत्रियों को हटा दिया गया है। इनमें से कुछ नाम एेसे हैं जो पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल के वफादार माने जाते थे। राज्यपाल आे.पी. कोहली ने 60 वर्षीय रूपानी तथा पटेल को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। नितिन पटेल सहित कैबिनेट स्तर के आठ मंत्रियों और 16 राज्य मंत्रियों ने भी शपथ ली। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री सहित मंत्रिपरिषद में इस समय 25 लोग शामिल हैं।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal