चंडीगढ़। इंटेलीजेंस ब्यूरो (आईबी) की सूचना के बाद चंडीगढ़ प्रशासन ने चंडीगढ़ में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। राजधानी चंडीगढ़ की सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
चंडीगढ़ के गृहसचिव अनुराग अग्रवाल ने आई.बी. की सूचना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस को संघीय क्षेत्र की सभी सीमाओं पर सुरक्षा मजबूत करने तथा सर्च आपरेशन चलाए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि गृह विभाग सुरक्षा की दृष्टि से एहतियातन कड़े कदम उठा रहा है। आई.बी. द्वारा अलर्ट जारी किए जाने के बाद अनुराग अग्रवाल ने पुलिस तथा अन्य अधिकारियों के साथ आपात बैठक बुलाकर सुरक्षा व्यवस्था काे रिव्यू किया।
उन्होंने शहर वासियों से सुरक्षा एजेंसियों को सहयोग दिए जाने की अपील करते हुए कहा कि त्योहारों के सीजन के मद्देनजर शहरवासी भी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal