काबुलः अफगान बलों ने उत्तरी कुंदूज प्रांत में आज एक अभियान चलाकर तालिबान द्वारा कुछ घंटों पहले अगवा किये गए 149 लोगों के छुड़ा लिया। अधिकारियों ने बताया कि शेष 21 लोगों के छुड़ाने के लिए इलाके में दोपहर से ही अभियान जारी है। यह अभियान अफगान बलों का मनोबल ऊंचा करने वाला साबित हो सकता है, जो देशभर में फिर से सिर उठा रहे तालिबान को रोकने के लिए संघर्ष कर रहा है। 
तालिबान द्वारा गवा किये गए 149 लोगों को अफगान बलों ने छुड़वाया
गृह मंत्रालय की उप प्रवक्ता नसरत रहीमी के मुताबिक आज सुबह तालिबान ने खान आबाद जिले में तीन बसों को घेर लिया और उसमें सवार सभी लोगों को जबरन अपने साथ ले गए। रहीमी ने बताया कि अफगान बलों को 149 लोगों को छुड़ाने में सफलता मिली लेकिन 21 लोग अब भी तालिबान के कब्जे में हैं। उन्होंने कहा कि अब तक के संघर्ष में कम-से-कम सात लोग मारे गए हैं। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने इस हफ्ते बकरीद के मौके पर तालिबान के साथ सशर्त संघर्षविराम की घोषणा की थी। इसके बावजूद तालिबान ने लोगों को बंधक बनाया है। कुंदूज के प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता एस्तामुल्ला मुरादी ने अगवा लोगों को बचाये जाने की पुष्टि की है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal