दंतेवाड़ा। एसटीएफ के साथ आज हुई मुठभेड़ में 6 नक्सलियों के मारे जाने की प्रारंभिक जानकारी मिली है।
बताया जाता है कि मारे गए नक्सलियों के शव भी बरामद कर लिए गए हैं लेकिन पुलिस पार्टी के जंगल में होने से मारे गए नक्सलियों की सही संख्या का पता नहीं चल रहा है।
2 जवानों को भी गोली लगने की सूचना मिली है। हालांकि एएसपी नक्सल ऑपरेशन जीन बघेल ने नक्सलियों के शव बरामद होने की पुष्टि की है।दंतेवाड़ा एसपी कमलोचन कश्यप ने भी इसकी पुष्टि की है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बर्रेम डोरेपारा के जंगल पहाड़ी में डीआरएफ और एसटीएफ की संयुक्त पुलिस पार्टी और नक्सलियों के मध्य मुठभेड़ हुई।

इस मुठभेड़ में कई नक्सलियों के मारे जाने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस ने मौके से हथियार भी बरामद किए हैं। थाना अरनपुर का यह मामला है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal