भुवनेश्वर/नई दिल्ली। ओडिशा सरकार ने अडानी समूह की एक कंपनी के लिए काम कर रहे 10 चीनी नागरिकों को भारत छोडऩे का नोटिस जारी किया है। इनको 17 जून तक भारत छोडऩे को कहा गया है। इस बीच, पुलिस ने बताया है कि इनमें से दो चीनी नागरिक लापता हैं, उनका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है।
ओडिशा के गृह सचिव ने बताया कि नोटिस केंद्र सरकार के निर्देश पर दिया गया है, क्योंकि भद्रक से 15 किलोमीटर दूर ‘व्हीलर आइलैंड’ या एपीजे अब्दुल कलाम टापू है, जहां भारत का संवेदनशील सुरक्षा प्रतिष्ठान है। इसी टापू से आकाश, अग्नि, धनुष और पृथ्वी जैसी मिसाइलों का प्रक्षेपण किया जाता है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal