नई दिल्ली। भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग पर निशाना साधते हुए आज आरोप लगाया कि वे इस पद के लिए ‘‘अनुपयुक्त” हैं और उन्होंने उनके स्थान पर आरएसएस के किसी व्यक्ति को नियुक्त करने की वकालत की।
उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘मेरी राय में, दिल्ली के उपराज्यपाल श्री जंग इस उच्च पद के लिए अनुपयुक्त हैं… हमें दिल्ली में संघ के एक व्यक्ति की आवश्यकता है। ” स्वामी इससे पहले रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन और मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यम जैसे कई चर्चित लोगों पर हमला बोल चुके हैं। स्वामी ने जंग को हटाने की मांग के लिए कोई कारण नहीं बताया। स्वामी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मुखर आलोचक रहे हैं जबकि केजरीवाल जंग पर भाजपा के इशारे पर उनकी सरकार को निशाना बनाने का आरोप लगाते रहे हैं।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal