 चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा में नेता प्रपितक्ष चरणजीत सिंह चन्नी ने राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर जमकर सियासी तीर चलाये। राज्य में बढ़ते अपराध को राजनीतिक संरक्षण देने का हवाला देते हुए चन्नी ने सुखबीर सिंह बादल से गृह मंत्रालय हटाये जाने की मांग की।बुधवार को पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए दिग्गज कांग्रेसी विधायक चन्नी ने कहा कि विधान सभा चुनावों के नजदीक आते ही जानबूझकर प्रदेश में भय का माहौल बनाया जा रहा है। अकाली दल व भाजपा गठबंधन की सरकार ने पिछले नौ सालों में राज्य अपराध का ऐसा सियासीकरण किया है कि प्रदेश में जंगल राज कायम है। चन्नी ने पिछले नौ सालों में हुए अपराध का आंकड़ा दिखाते हुए कहा कि राजनीतिक स्वार्थों के चलते अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा है। जिससे की चुनाव के समय इन अपराधियों का इस्तेमान किया जा सके। उन्होंने कहा कि इसी नापाक साजिश का परिणाम है कि जेल में बैठा एक माफिया अपने गुर्गो से तरनतारन में पिछले दिनों खुलेआम दो अपराधियों की हत्या करा देता है। इस गैंगवार में आधुनिक हथियारों से दो सौ से ज्यादा राउंड फायरिंग हुए। लेकिन पुलिस आज तक उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर पायी। चन्नी ने कहा कि राज्य में जानबूझकर धार्मिक भावनाओं को भड़काने का प्रयास किया जा रहा है। जिसे रोकने में पुलिस प्रशासन विफल रहा है। ऐसी स्थिति में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को तत्काल सुखबीर सिंह बादल से गृह मंत्रालय वापस ले लेना चाहिए।

		 Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper,  E-Paper & News Portal