बड़वानी से करीब 35 किलोमीटर दूर राजपुर में एक हादसे में 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। यहां मिट्टी लेकर जा रहा एक ट्रैक्टर ट्रॉली सहित कुएं में जा गिरा। इससे ट्रैक्टर में मौजूद 2 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक बड़वानी के राजपुर थाना अंतर्गत नरावला तालाब से कुछ दूर एक ट्रैक्टर कुएं में जा गिरा। जब हादसा हुआ उस समय ट्रैक्टर में बैठे 2 मजदूर भी सीधा कुएं में जा गिरे। दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। ये मजदूर नरावला तालाब से मिट्टी लेकर जा रहे थे। ट्रैक्टर ट्रॉली सहित कुएं में जा गिरा। दुर्घटना में एक अन्य मजदूर सुभाष बलीराम गंभीर रुप से घायल हो गया। राजपुर थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal