नई दिल्ली। असम में भारतीय जनता पार्टी के विधायक रमाकांत देउरी का एक महिला के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में देउरी महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में दिख रहे हैं।
जब यह मामला सामने आया तो आरोपी रमाकांत देउरी ने कहा कि वीडियो में जो शख्स महिला के साथ होटल में आपत्तिजनक स्थिति में दिख रहा है, वह वे नहीं हैं। उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है।
देउरी ने कहा कि यदि फोरेंसिक टेस्ट में यह आरोप साबित हो जाता है तो वे राजनीति छोड़ देंगे। एक स्थानीय टीवी चैनल से देउरी ने कहा कि इस बार कैबिनेट के संभावित विस्तार में उनका भी नाम शामिल करने की चर्चा है। ऐसे में विरोधी उनके खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं। इस तरह का वीडियो उसी साजिश का हिस्सा है। विरोधी उन्हें बदनाम करना चाहते हैं।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal