इम्फाल : 
मणिपुर और गुजरात में भूकंप आने से लोगों को झटकों का अनुभव हुआ। हालात ये थे कि लोग भवनों से निकलकर मैदानागं की ओर जाने लगे। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्कैल पर 4.9 और 3.3 आंकी गई। गुजरात में आने वाले भूकंप की तीव्रता 3.0 रही। भूकंप के चलते किसी भी तरह के नुकसान की जानकारी नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र में दी गई जानकारी के अनुसार भूकंप की तीव्रता 4.9 रही।
भूकंप का पहला झटका दोपहर 1.24 बजे आया था। इसका केंद्र मणिपुर के चांदेल में 60 किलोमीटर की गहराई में रहा। शाम 5.26 पर अनुभव किया गया। इसका केंद्र सेनापति में था। यह करीब 10 किलोमीटर की गहराई में था।
इस मामले में यह बात सामने आई है कि गुजरात में भी रात्रि 11.30 बजे मध्यम तीव्रता वाले भूकंप का झटका अनुभव किया गया। इसकी तीव्रता रिक्टर स्कैल पर 3.0 मापी गई। भूकंप के केंद्र बनासकांठा में यह करीब 5 किलोमीटर की गहराई में था।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal