शिक्षक माता-पिता की जीनियस बहनें देश के साथ-साथ विदेश में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं। पीलीभीत निवासी दोनों बहनें बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश लेकर पिता के साथ राजधानी पहुंचीं। दोनों बहनें 2009 से प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष सामान्य ज्ञान प्रदर्शन कर चुकी हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और पीएम के भाई सोमा भाई मोदी समेत तमाम हस्तियां बाल प्रतिभाओं की हौसलाअफजाई कर चुके हैं। नेपाली एफएम शो में भी जीनियस बहनों ने टैलेंट दिखाया था। साथ ही नेपाल में बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली थी।
हर सवाल का है जवाब: 11 साल की हनी और 8 साल की हंसी के जीके डिस्कनरी में देश-विदेश के करीब हजारों सवालों का जवाब है। दुनिया के किसी भी क्षेत्र कर क्षेत्रफल से लेकर, वहां के राष्ट्रध्यक्ष देश-विदेश के समसमायिक से लेकर इतिहास भूगोल का गहरा अध्ययन दोनों के भीतर है। नौगवां संतोष में रहने वाली दोनों बहनें मौजूद समय में बीसलपुर में रहती हैं।
घर पर मिला माहौल : पिता दिग्विजय सिंह ने बताया कि घर पर बच्चों को ट्यूशन पढ़ाते थे। पहले बड़ी बेटी हनी ने उस दौरान पढ़ाई जाने वाली चीजों को ग्रहण करना शुरू कर दिया। फिर हसी ने भी अनुसरण किया।
खासियत :
तीन मिनट में 250 प्रदेश/देशों की राजधानी सुनाती हैं।
– पांच मिनट में 250 प्रदेश/देशों का क्षेत्रफल सुना लेती हैं।
– इंग्लिश व हिंदी की अंताक्षरी में माहिर।
– शिक्षा संबंधित विभिन्न विषयों के जटिलतम टॉपिक को धारा प्रवाह सुनाने की कला।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal