मनोरंजन डेस्क।अभिनेत्री प्रियंका चोपडा ने कहा है कि यदि वह अपने देश में होती तो बृहन्मुम्बई महानगरपालिका :बीएमसी: चुनाव में अपने मताधिकार का इस्तेमाल जरुरी करती।
टेलीविजन सीरियल ‘‘क्वांटिको” की शूटिंग कर रही 34 वर्षीय प्रियंका ने ट्वीट करके नागरिकों से मतदान करने का आह्वान किया।उन्होंने लिखा, ‘‘मतदान करना हमारा सबसे बडा अधिकार है। यदि मैं देश में होती तो मंै निश्चित तौर पर मतदान करती। अपने मताधिकार का इस्तेमाल करिये। मुम्बई बीएमसी 2017 में मतदान करिये।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal