लखनऊ। उत्तर प्रदेश के करीब 16 लाख राज्य कर्मचारी बुधवार से तीन दिन की हड़ताल पर चले गये। हड़ताल के चलते पूरे प्रदेश में सरकारी काम-काज ठप है। हालांकि राज्य सरकार ने कर्मचारियों की हड़ताल को टलवाने की भरपूर कोशिश की लेकिन वे माने नहीं। हड़ताल के पहले दिन राज्य कर्मी तीन घंटे सरकारी काम काज से विलग रहेंगे। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद एकीकृत और उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनल तले राज्य कर्मचारी और टीचर अपनी मांगों को लेकर आज से तीन दिन की हड़ताल पर चले गये। इस हड़ताल का अधिक असर शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्यान, कृषि, लोक निर्माण, समाज कल्याण, खाद्य एवं रसद विभाग के कार्यालयों पर पड़ेगा।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष हरि किशोर तिवारी के अनुसार इस हड़ताल में 250 कर्मचारी और शिक्षक संगठनों के करीब 16 लाख से अधिक कर्मचारी शामिल हैं। प्रदेश के करीब 40 हजार सफाई कर्मचारी भी हड़ताल पर हैं। वे कर्मचारियों की भर्ती में आरक्षण का विरोध कर रहे हैं।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal