चरखारी के गुढ़ा गांव में बुधवार की सुबह खेतों पर जा रही महिला की किसी धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। वारदात के बाद गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। प्राथमिक छानबीन में हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। 
कोतवाली चरखारी के ग्राम गुढ़ा निवासी राम सहोदर विश्वकर्मा की पुत्री अर्चना (35) का विवाह हमीरपुर के राठ थाना क्षेत्र निवासी सिकंदरपुर के सूरज सिंह से हुआ था। पति से अनबन के बाद चार साल से अर्चना मायके ग्राम गुढ़ा में रह रही थीं। अर्चना की मां कन्या प्राथमिक पाठशाला गुढ़ा में रसोइया है। प्रधानाध्यापक ओपी अनुरागी ने बताया कि बीते कुछ समय से रसोइया अपनी जगह पर पुत्री अर्चना को खाना बनाने के लिए भेजती थी।
बुधवार सुबह अर्चना खेत की तरफ जा रही था। रास्ते में किसी ने कुल्हाड़ी जैसे धारदार हथियार से सिर पर पीछे से वार कर हत्या कर दी। बाग के पास चकमार्ग पर खून से लथपथ पड़ा शव देखकर ग्रामीणों में सनसनी फैली गई। जानकारी होते ही लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इस बीच सूचना पर पुलिस पहुंच गई और येलो टेप लगाकर छानबीन शुरू की। पुलिस की पूछताछ में कुछ लोगों ने प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका जताई। पीडि़त पिता ने अज्ञात हमलावर के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। चरखारी कोतवाली प्रभारी रीता सिंह के अनुसार हत्या के कारणों की वजह साफ नहीं है, मामले में पड़ताल की जा रही है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal