नई दिल्ली। कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की चतुर्थी में आज देशभर में करवाचौथ का पर्व मनाया जा रहा है। सुहागिनों के लिए बेसर्बी की घड़ी खत्म हो चुकी हैं। देशभर में चांद निकल आया है।
जिसे देखकर सुहागिनें अपना व्रत तोड़ेगी। आज के दिन भगवान श्रीगणेश, चंद्रमा व पति का पूजन व दर्शन किए जाते है।हिंदू शास्त्रों के अनुसार करवा चौथ का व्रत सुहागिनों के लिए सबसे महत्वपूर्ण व्रत माना गया है। यह व्रत सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए करती हैं।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal