रियाद। सउदी अरब में हत्या के मामले में दोषी पाए जाने पर प्रिंस तुर्की बिन सौद-अल कबीर को फांसी दे दी गई। इस बात की पुष्टि सऊदी अरब के गृह मंत्रालय ने की है।
समाचारपत्र अल अरबिया के मुताबिक रियाद के बाहरी इलाके में प्रिंस के साथ एक हिंसक झड़प में एक युवक की मौत हो गई थी। प्रिंस को गिरफ्तार किया गया और उनके खिलाफ हत्या का मामला चला। तीन साल पहले अदालत ने उन्हें दोषी माना। निचली अदालत में दोषी पाए जाने के बाद प्रिंस ने अपीली कोर्ट और उसके बाद सुप्रीम कोर्ट में याचिका डाली थी, लेकिन अंततः सुप्रीम कोर्ट ने भी उनकी सजा को बरकरार रखा। इसके बाद अदालत के आदेश को अमल में लाने के लिए शाही फरमान जारी हुआ और प्रिंस तुर्की बिन सौद-अल कबीर को मंगलवार को फांसी दे दी गई।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal